Saturday, January 12, 2019

आखिर कियु नहीं परोसी जाती एकसाथ ३ रोटियां

हिन्दू समाज में भोजन को लेकर कई नियम बनाये गए है। हम घर के भोजन में तीन रोटियों को नहीं परोसते है। खाने के समय 2 या फिर 4 रोटियां ही परोसी जाती हैं और बड़े बुजुर्ग भी 3 रोटियां परोसने से मना ही करते हैं। लेकिन इसके पीछे की असल वजह हम आपको बता देते हैं। दरअसल, कई कारण होते हैं जिनके चलते 3 अंक की चीज़ों को अशुभ ही माना जाता है।
क्या है इसका कारण:
हिन्दू शास्त्रों में 3 अंक को शुभ नहीं माना जाता इसी को देखते हुए कोई भी शुभ कार्य 3 तारीख को नहीं किये जाते है। पूजा में भी 3 चीज़ें नहीं रखी जाती ना ही किसी की थाल में 3 रोटी दी जाती है।
# हिन्दू शास्त्र में कहा गया है तीन रोटी मृत व्यक्ति को समर्पित होती है। अगर आप किसी को 3 रोटी दे रहे हैं तो समझा जाता है किसी मृत व्यक्ति को दे रहे हैं।
# जब कोई व्यक्ति मृत्यु को प्राप्त हो जाता है तो तीसरे दिन उसका भोजन 3 रोटियों के साथ ही निकाला जाता है। कभी भी खाने में किसी को 3 रोटियां ना परोसे ये सभी के लिए अशुभ होता है।

No comments:

Post a Comment

Olay total effects 7 in one day cream review

पैकेजिंग --- इस क्रीम की पैकिंग काफी क्यूट है ट्रांसपेरेंट कैप है और  प्लास्टिक बोतल में आता है दोस्तों यह पंप ट्यूब में आता है। Product cla...